बीती रात 100 बिस्तर कन्या आश्रम मे डिलवरी, नाबालिक छात्रा कों इलाज कराने अस्पताल लाया तब हुआ खुलासा, नवजात जिन्दा था, वही जच्चा बच्चा जिला अस्पताल रिफर।
कोरबा जिला अंतर्गत पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के कन्या आश्रम में एक नाबालिग छात्रा के प्रसव होने की बात सामने आ रही है, बताया जाता है बीती रात ही नाबालिग छात्रा का कन्या आश्रम में प्रसव हो गया, स्टाफ बताते हैं की रात मे स्टाफ व अधिक्षिका कों जानकारी नहीं मिली उन्होंने कहा छात्रा ने ही बच्चे को झाड़ी मे फेंक दिया था अब इस बात की कितनी सचाई है जांच पर स्पष्ट होगा। वही ज़ब छात्रा का इलाज कराने पोंडी हॉस्पिटल लेकर आये तब मामले का खुलासा हुआ जहाँ सख्ती से पूछे जाने पर छात्रा की डिलीवरी होने व बच्चे कों बाहर झाड़ी मे फेके जाने की जानकारी मिली उसके बाद उक्त स्थान पर जाकर बच्चे कों बरामद किया गया रात भर कड़कती ठंड मे भी बच्चा जीवित था, मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कम्प मचा हुआ है वही जच्चा बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रिफर कराया गया, इस घटना के बाद छात्रावास मे छात्राओं पर निगरानी व देखभाल पर सवाल उठ रहे की इतनी बड़ी लापरवाही भला इतने समय से छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी अधिक्षिका कों नहीं मिली थी, फिलहाल एसडीएम श्री भरद्वाज ने अस्वासन दिया की मामले की गहराई से जांच होगी दोषी पाए जाने त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments