राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव की शाखा सरस्वती शिशु मंदिर में लग रही है , जो कि आज भी जारी है । सरस्वती शिशु मंदिर मैदान की शाखा का नाम एकलव्य विद्यार्थी शाखा है ।इसके साथ ही साथ अभी अल्पकालीन विस्तारक योजना के तहत नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल को जिला प्रचारक कमलेश चंद्रा जी के द्वारा पुरानी बस्ती का दायित्व सौंपा गया ।
जिला प्रचारक जी की दायित्व व्यवस्था के अनुसार नगर कार्यवाह पवन अग्रवाल ने पुरानी बस्ती की शाखा श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ की । जिसमें प्रथम दिवस में नगर कार्यवाह ने जगन्नाथ मंदिर में शाखा लगाई , जिसमें लगभग 10 स्वयंसेवक उपस्थित हो पाए । लेकिन उसके अगले दिन से दिनों दिन स्वयंसेवक बढ़ते गए एवं अभी शाखा शासकीय विद्यालय में लगाई जा रही है । जहां आज अर्धशतक स्वयंसेवकों ने भाग लिया ।
स्वयंसेवक खेल के आनंद में इतने गूंज उठे एवं जयकारों से मैदान को गूंजायमान किया की बस्ती के सभी लोग अपनी छतों से शाखा में आनंद ले रहे स्वयंसेवकों को देखने लगे एवं हर्षित हो उठे । सुबह की 1 घंटे की शाखा दिनभर मन एवं बुद्धि का तरों ताज़ा रखती है । जिससे बच्चे अपने जीवन में यथाशक्ति उन्नति कर पाते हैं ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने से सर्वप्रथम स्वयं का लाभ होता है उसके पश्चात देश समाज का , समाज के पश्चात देश का , देश के पश्चात पूरे विश्व का लाभ होता है... इसलिए सभी देशवासियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा अवश्य जानी चाहिए...!!


0 Comments