पति ने पत्नी की हत्या कर पत्थर बांधकर तालाब मे फेका, गुनाह छुपाने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, चालाकी नहीं आई काम, पुलिस ने आरोपी पति कों किया गिरफ्तार।
पाली थाना क्षेत्र के धौराभाठा निवासी उमाशंकर ने पाली थाने मे अपने पत्नी मृतिका ईश्वरी बाई के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने हर पहलु से जांच शुरु की, जांच मे पता चला की आदतन बदमाश प्रवृत्ति का उमाशंकर अपने परिवार से अलग पत्नी के साथ रह रहा था अक्सर वह पत्नी से मारपीट करता रहता था। जांच मे पुलिस ने मुखबिर भी नियुक्त किये वही पुलिस को पति पर ही संदेह था क्युकी बात सामने आई थी की पति चरित्र शंका करता है, पुलिस कों जानकारी मिली की घटना के दिन ही पति ने पत्नी की जोरदार पिटाई की थी जिसे आस पास के लोगो ने भी देखा था, आखिरकार उसकी चालाकी काम न आई। पुलिस ने शख्ती से पूछताछ की तों सारी बाते सामने आ गई वही डॉग स्क्वाड की मदद से मृतिका कों ढूंढा गया, आरोपि ने बताया की पत्नी चरीत्र शंका पर वह उसकी पिटाई की थी उस दौरान उसकी मौत हो गई गुनाह छुपाने के लिए उसने तालाब मे पत्थर बाँध कर फेक दिया था, फिलहाल इस मामले मे भी पाली व कोरबा पुलिस ने क़ामयाबी हासिल की और आरोपी पति सलाखों के पीछे गया।

0 Comments