पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के नव पदस्थ सीईओ जय प्रकाश डडसेना ने संभाला पदभार: पूर्व सीईओ खगेश कुमार निर्मल ने दी बधाई।
पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत मे नए सीईओ जय प्रकाश डडसेना ने आज पदभार संभाल लिया है, नये सीईओ कों पद भार सौपते हुए पूर्व सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर ने ढेर सारी शुभकामनायें दी, नए सीईओ जय प्रकाश डडसेना ने प्रभार संभालते ही जनपद कर्मचारियों की बैठक ली जहाँ वर्तमान चल रहे कार्य व पूर्व मे हुए कार्यो के विषय मे जायजा लिया, जय प्रकाश डडसेना युवा व ऊर्जावान अधिकारी के रूप मे कार्य करते हैं इससे पहले ये बलरामपुर मे क्षेत्र समँवयक के रुप मे सेवा दिए उसके बाद प्रमोशन होकर मंडल सयोजक फिर पोड़ी उपरोड़ा जनपद के लिए प्रभारी सीईओ नियुक्त हुए श्री डडसेना जनपद पंचायत के कार्यों कों गहराई से अनुभव किये हैं। वही सीईओ से भेंट करने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आमजन मुलाक़ात करने पहुंच रहे।
सीईओ जय प्रकाश डडसेना ने कहा की पोड़ी उपरोड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं जहाँ विषेस जनजाति के लोग निवास करते हैं वर्तमान मे शासन इनकी चिंता कर रहि है निश्चित रूप से जनपद विभाग इस ओर ध्यान देगा। जिस तरह पूर्व सीईओ खगेस कुमार निर्मलकर जी के द्वारा निष्ठापूर्ण कार्य गतिमान रहि आशा है उसी तरह हमारा जनपद क्षेत्र कार्य करता रहेगा, कहा की जनपद पंचायत से जुड़े सभी विकासों और कार्यों के त्वरित निष्पादन करेंगे, पंचायती राज व्यवस्था में लोगों की भागीदारी व समस्याओं पर विचार कर त्वरित निराकरण किया जायेगा।


0 Comments