जल्द ही मिलेगा पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल मे सोनोग्राफी व महिला सर्जन युका विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के प्रयास से लोगो कों मिलेगी राहत।
युवा कांग्रेस पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व मे पिछले दिनों है स्थानीय मुद्दा अस्पताल मे सोनोग्राफी मशीन व महिला सर्जन के मांग कों लेकर तहसील कार्यालय का घेराव किया था, उसके पहले भी कई बार मांग की गई थी जहाँ कोरबा कलेक्टर ने cmho कों लेटर ज़ारी कर जल्द ही पोड़ी उपरोड़ा मे उक्त मांग पर सुविधा मुहैया कराने कही, लगातार अंकित ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लिए बहुत ही जरुरी साधन सुनिश्चित हो प्रयास किया जा रहा, क्युकी इस क्षेत्र मे गरीब तबके की महिलाओ का सर्जन के बिना सही इलाज नहीं मिल पा रहा वही सोनोग्राफी के लिए भी पोड़ी उपरोड़ा से दूर काटघोरा जाना पड़ता है जहाँ उन्हें सोनोग्राफी के किये 800 से 1000 रूपये देने पड़ते हैं कुछ महिलाये राशि की आभाव मे सोनोग्राफी भी नहीं करा पाते वही महिला सर्जन के नहीं होने से पोड़ी अस्पताल से कटघोरा या फिर जिला अस्पताल रिफर कर दिया जाता है इन तमाम परेशानीयों कों देखते हुए अंकित पाल ने एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा व कोरबा कलेक्टर से जल्द ही उक्त सुविधा मुहैया करना की अपील की ताकि क्षेत्र वासियो कों लाभ मिल सके।
विगत पांच माह से युवा कांग्रेस विधानसभा पाली तानाखार अध्यक्ष अंकित सिंह पाल ने स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा के लिए सोनोग्राफी मशीन, ऑपरेटर व महिला सर्जन की मांग उठाई थी, पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, कहते है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, अंकित पाल ने अपनी जिद नहीं छोड़ी, लगातार उनके द्वारा मांग बनी रही, फिर जब युवा कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय का घेराव किया जब जाके अधिकारी जागे और स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा को सोनोग्राफी मशीन ऑपरेटर व महिला सर्जन देने का निर्णय लिया, अब क्षेत्र में खुशी का माहौल है, ग्रामीण जनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अच्छा उपचार तो मिलेगा ही बल्कि सोनोग्राफी मशीन आने से ग्रामीणों को राहत भी मिलेगी l

0 Comments