Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कल पोड़ी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष चुनाव मे नाम की नहीं लगी मुहर, असामंजस्य के कारण नाम जिला स्तर पर होगा तय।

 कल पोड़ी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष चुनाव मे नाम की नहीं लगी मुहर, असामंजस्य के कारण नाम जिला स्तर पर होगा तय।



कोरबा जिला में भी भाजपा के संगठन चुनाव के की गतिविधि तेज हो गई है सबसे पहले बूथ अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न किया गया वही अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव प्रक्रिया तेज कर दी गई है, घोषणा के मुताबिक 30 दिसंबर तक संगठन के चुनाव पूरी कर लेने का लक्ष्य दिया गया है। निश्चित ही नए मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्ष के सिर पर आगामी नगरीय निकायों से लेकर पंचायतो के चुनाव का दारोमदार होगा। ऐसे में संगठन के जिन पदाधिकारियों को मंडलों और जिला अध्यक्ष निर्वाचन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें भी काफी सोच विचार कर नाम तय होगा। 

पोड़ी उपरोड़ा मंडल की बात करें तों बीते दिनों ही मंडल अध्यक्ष के चुनाव कों लेकर भाजपा के पदाधिकारी मचाडोली मे एक जुट हुए, मंडल अध्यक्ष के लिए कई दावेदार खड़े हुए वही चुनाव अधिकारीयों मे बिना विवाद के अध्यक्ष का चुनाव करना कोई चुनौति से कम नहीं था, सभी दावेदार अपने अपने पक्ष मे महौल बनाने कार्यकर्त्ता एक जुट किये हुए थे लेकिन जैसा हाई कमान का निर्देश और नियम बनाये हैं उसके अनुसार चुनाव करना बहुत ही कठिन था, मौके पर चुनाव की प्रक्रिया की गई सभी दावेदारों के कुशल कार्य व सक्रियता कों गंभीरता से देखा गया लेकिन कुछ समय बाद दावेदारों व सक्रिय सदस्यों ने चुनाव अधिकारीयों पर नियम के विरुद्ध एक पक्षीय अध्यक्ष चुनाव के आरोप लगाने शुरू कर दिए जहाँ समजस्य नहीं बैठता देख दावेदारों के नाम जिला स्तर पर तय करने भेज दिया गया।

पाली तानाखार भाजपा कार्यकर्त्ताओ के बीच सामंजस्य स्थापित ना होना कही न कही विधानसभा व लोकसभा चुनाव पर असर करते आया है, भाजपा मे भी अंदर ही अंदर गुटबाजी की कमिया किसी से छुपी नहीं है जानकारों का मानना है वजह कोई और भी हो लेकिन इसका सीधा असर एक बड़े चुनाव पर देखने कों मिलता है, वही पोड़ी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष के चुनाव मे नियम व निर्देशों कों ताक पर रख कर अध्यक्ष पद का चुनाव करने की बात सक्रिय सदस्यों व दावेदारो ने कही है। ऐसा होने से संगठन की मजबूती बरकरार रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement