अतुल श्रीवास्तव:- मुंगेली//छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला स्तरीय निगरानी समिति के द्वारा धान खरीदी केन्द्र में जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लेने हेतु निर्देशित किया है
आपको बता दें राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक किसानों से धान खरीदी करना होता है जिसमें प्रत्येक केंद्र के लिए गाइड लाइन जारी होता है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार पिछले 14 नवंबर से किसानों से धान खरीदने का काम कर रही है प्रायः प्रायः प्रदेश के सभी जिलों में धान खरीदी किया जा रहा है जिसमें किसानों से एक बोरी में 40 किलो के अनुपात से धान खरीदना है बरदाना का अलग से वजन 700 ग्राम निर्धारित किया गया है दोनों को मिलाकर 40.700 ग्राम धान लेना है
ठीक इसी कड़ी में आज जिला मुंगेली में भी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रि साथ में जिला व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा मीडिया टीम के साथ विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में जाकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया जिसमें पाया कि हर खरीदी केन्द्र में खरीदा हुआ धान अलग अलग वजन का पाया कहीं 41.500 kg तो कहीं 41. 300kg इसी तरह से हर खरीदी केन्द्र में अलग अलग वजन पाया गया किसी भी केंद्र में 41किलो से नीचे नहीं पाया गया जबकि राज्य सरकार की गाइड लाइन में धान खरीदने का मानक अलग है ऐसे ही बारदाना की स्थिति का पता लगाया इसमें भी गाइड लाइन के विपरीत खरीदा जा रहा है केंद्रों के प्रभारियों ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में बारदाना नहीं होने की स्थिति में किसानों से 50 =50 के रेशियो से धान ले रहे हैं मतलब आधा बारदाना समिति के द्वारा दिया जा रहा है और आधा किसान ख़ुद ला रहे हैं तभी किसान का धान खरीदा जा रहा है
पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के गाइड लाइन में ऐसा कहीं उल्लेख नहीं है
फिर यह सिस्टम कौन निर्देशत करवा रहा है क्या समिति प्रभारी या जिला प्रशासन इसकी जांच होनी चाहिए तथा दोषी पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए
शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने बताया कि हर खरीदी केन्द्र के लिए प्रशासन के द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है तो क्या नोडल अधिकारी को राज्य सरकार का गाइड लाइन नहीं मालूम या फिर किसानों को यूं ही छला जा रहा है आखिर किसके निर्देश पर केंद्र प्रभारी किसानों से अधिक मात्रा में धान ले रहें है इससे किसान अपने आप को ठगी महसूस कर रहा है
उक्त पत्रकार वार्ता में
थानेश्वर साहु ,आत्मा सिंह क्षत्रि संजीत बनर्जी चंद्रभान बारमाते दिलीप बंजारा अभिलाष सिंह श्रीमती उर्मिला यादव,जैतराम खांडे, श्री निवास,कलेश्वर गर्ग ,अजय साहू,नीरज यादव रमेश राजपूत देव कुमार साहू , राजेंद्र यादव,विष्णु जयसवाल भवानी माथुर, मोहम्मद अलीम मिर्जा, महीतोष बंजारा राजेंद्र साहू,

0 Comments