Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा मे रक्तदान शिविर आयोजित, लगभग 70 लोगो ने किया रक्तदान, धर्मसेना के तत्वाधान मे छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच संस्थान द्वारा किया गया आयोजित।

 पोड़ी उपरोड़ा मे रक्तदान शिविर आयोजित, लगभग 70 लोगो ने किया रक्तदान, धर्मसेना के तत्वाधान मे छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच संस्थान द्वारा किया गया आयोजित। 



पोड़ी उपरोड़ा के आईटीआई कालेज मे सिकलिंग थैलेसीमिया और ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, धर्मसेना के तत्वाधान मे छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच संस्थान के द्वारा आयोजित शिविर मे आईटीआई के छात्रों समेत लगभग 70 से 80 लोगों ने रक्तदान किया और करीब 300 लोगों ने अपने रक्त की जांच कराई।



 आईटीआई की प्राचार्य संचिता भृगु के द्वारा रक्तदान की शुरूआत की गई, वही आईटीआई के छात्रों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, बता दे की नव प्रगति मंच संस्थान ने सैकड़ो स्थानों पर इस तरह के शिविर आयोजित कर ब्लड कलेक्ट करते हैं वही जरूरत मंदो कों रक्त मुहैया कराते हैं, आज के शिवीर मे यातायात प्रभारी ईश्वरी प्रसाद लहरे व स्टाफ भी मौजूद हुए जहाँ उन्होंने रक्तदान का सहभागिता निभाई वही छात्रों कों यातायात नियमों सड़क दुर्घटना सुरक्षा संबंधित आवश्यक जानकारी दी, छत्तीसगढ़ नव प्रगति मंच से अर्जुन वस्त्रकार, साहिल वस्त्रकार, सूरज साहू, आईटीआई प्राचार्या संचिता भृगु, शिक्षक मुकेश पटेल, सावन कवर एवं सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहि, वही संस्थान ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भी प्रदान किया। 




Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement