कोरबा जिले मे लगातार अवैध धान जप्ती की कार्यवाही ज़ारी, पाली एसडीएम के निर्देश पर दो स्थानोंमे कुल 500 क्विंटल धान जप्त। Cctv की भांति मुखबिर भी सक्रिय।
धान खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने छापामार कार्रवाई तेज कर दी है.इसके लिए निजी दुकानों में रखे धान के स्टाक पर भी कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर और एडीएम की अगुवाई में खाद्य, राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रो मे छापा मारकर धान जब्त किया है, दरसल राज्य सरकार ने 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी शुरू कर दी है इसके साथ ही बिचौलिए भी धान खपाने में जुटे हैं. कोरबा कलेकटर अजित वसंत ने ऐसे में बिचौलियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए मुखबिर भी सक्रिय हैं, वही पाली एसडीएम के निर्देश पर खाद्य अधिकारी, राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल ने अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापामार कार्यवाही कर रहि है।
वही आज ग्राम नूनेरा तहसील पाली थाना पाली में संयुक्त जांच दल राजस्व विभाग से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, खाद्य विभाग फूड इंस्पेक्टर और मंडी शाखा से मंडी उपनिरीक्षक द्वारा व्यापारी संतोष साहू पिता शाखा राम साहू के पास 50 क्विंटल/125 बोरा धान की जप्त्ती की कार्यवाही किया गया, वही दूसरी कार्यवाही रमाकांत राठौर गांव कोरबी धतूरा तहसील हरदी बाजार जिला कोरबा के मकान शाह गोदाम से धान सफ़ेद सरना AVN मात्रा 1125 बोरा /450 क्वीन्टल के लगभग संयुक्त जांच दाल राजस्व विभाग खाद्य विभाग AVN मंडी विभाग द्वारा निरिक्षण के उपरांत जप्ती की कारवाही किया गाया अधिकारी ने कहा की इसी प्रकार लगातार मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही जारी रहेगी।
.jpg)

0 Comments