पत्थलगांव में नागरिक संरक्षण अधिनियम 1955 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के साथ मिलकर राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के बैनर तले सांझा प्रोग्राम किया गया
एनएचआरसीसीबी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण जी मीडिया प्रभारी संतोषी भारद्वाज जी प्रदेश महासचिव कर्म दास कुर्रे ने विस्तृत जानकारी देते हुए मानव सेवा में जुड़ने का अनुरोध किया इस शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए
जिला प्रशासन व आदिम जाति कल्याण विकास विभाग जशपुर के द्वारा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर ग्राम ग्राम महादेव टिकरा में जिला स्तरीय अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन किया गया साथ ही सर्व समाज हेतु सहभोग का आयोजन किया गया आपको बता दें कि
आज गुरु घासीदास जयंती के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष जिले के किसी एक अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम में आयोजित किया जाता है इसी क्रम में इस वर्ष यह आयोजन ग्राम महादेव टिकरा में आयोजित किया गया कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार एवं सतनामी व राठिया समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसके अंतर्गत पंथी कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास के द्वारा बताया गया सत्य मार्ग और मनखे मनखे एक समान लोगों को स्वीकार करते हुए समाज में एक साथ मिलकर रहना और एक जुड़ता के साथ कार्य करना आज सभी समाज ने स्वीकार किया है जिस कारण से समाज में उत्तरोत्तर विकास संभव हो पाया है



0 Comments