आज दिनांक 23-12-2024 दिन सोमवार को ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के मार्ग दर्शन एवं दिशा-निर्देशों पर घनश्याम सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय आर्य नगर दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| इस रक्तदान शिविर में घनश्याम सिंह आर्य
कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिदुला वर्मा , कालेज के टीचर और छात्राओं ने भाग लिया|इस रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय दुर्ग को 8 यूनिट बहुमूल्य रक्त प्राप्त हुआ|इस रक्तदान शिविर में रक्तकोष अधिकारी डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, डॉ. रोशनी वर्मा, डॉ. निता बांधे ,काउंसलर कांती ठाकुर ,सिनियर लैब टेक्नीशियन तरन्नुम जहा ,कृष्णकांत तिवारी,हिमांशु चंद्राकर प्रशिक्षणार्थी यशवंत
,रिया,चित्ररेखा उपस्थित थे | सभी ने रक्तदाता को साधुवाद देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की|


0 Comments