पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के 14 शा.उ.मा.वि मे कल 11 दिसम्बर को शिविर लगाकर बनाया जायेगा आयुषमान कार्ड, जाने ग्राम व स्कूलों के नाम।
केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर राज्य के अलग अलग क्षेत्रो मे आयुषमान कार्ड से वंचित हितग्राहियो के आयुषमान कार्ड बनाये जा रहे हैं, जिसमे स्कूली बच्चे व 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजर्गो का आयुष्मान बनाया जाएगा वही कलेक्टर कोरबा अजित वसंत के निर्देशानुसार पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के 14 माध्यमिक विद्यालयों मे दिनांक 11/12/2024 व 12/12/2024 कों दो दिन के शिविर लगाए जायेंगे, जनपद सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर व बीएमओ दीपक सिंह ने बुजुर्गो व छात्रों कों निश्चित समय मे उक्त विद्यालयों मे उपस्थित रहने की अपील की। जाने कौन से ग्राम व विद्यालयों ले लगाई जाएगी शिविर :- शाउमावि सिंघिया, बिंझरा, तुमान, जटगा, लैंगा, पसान, पिपरिया, पोड़ी उपरोड़ा, माचाडोली, गुरसिया, लमना, मोरगा, कोरबी व शिरमीना इन सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों मे आयुषमान कार्ड के शिविर लगाए जायेंगे। इसके लिए पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के सहायक खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति खैरवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए, वही भरत लाल कुर्रे स्रोत समन्वयक कों सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

0 Comments