कलेक्टर जन समस्या निवारण शिविर में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में सोनोग्राफी मशीन व महिला सर्जन की मांग की
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम जटगा मे आयोजित जन समस्या निवारण शिविर मे पोड़ी उपरोड़ा CHC मे सोनोग्राफी मशीन व महिला सर्जन की मांग के लिए आवेदन किये गए, पोड़ी उपरोड़ा समुदाक स्वास्थ्य केंद्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित हैं जहाँ मध्यम व गरीब वर्ग के मरीज इलाज के लिए आते हैं लेकिन सोनोग्राफी जैसे बहुत महत्वपूर्ण यंत्र का इस अस्पताल मे ना होना काफ़ी बड़ी विडंबना है दरसल पूर्व मे ही युवा कांग्रेस विधानसभा पाली तानाखार के अध्यक्ष अंकित पाल के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा में सोनोग्राफी मशीन व महिला सर्जन की मांग की गई थी, जिसको विभाग के द्वारा अनसुना कर दिया गया वही कल जन समस्या निवारण शिविर में पुनः कलेक्टर महोदय कों यह मांग रखी।
अंकित पाल ने बताया की क्षेत्र मे भोली भाली जनता अस्पताल आती है और सोनोग्राफी नहीं ह कहकर कटघोरा भेज दिया जाता है जहाँ उनको कटघोरा मे स्थित सोनोग्राफी सेंटर मे लुटा जाता है ग्रामीणों को ठगा जाता है, एक तों वैसे भी ग्रामीण आर्थिक तंगी से झूझ रहे होते हैं वे सोनोग्राफी जैसे महत्वपूर्ण यँत्र का शुल्क कैसे दे पाएंगे अंकित ने बताया की स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी में पूर्व में सोनोग्राफी मशीन थी जिसको कोरबा कॉलेज मे छात्रों के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया है जिसके वजह से यहां मरीजों कों इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। वही महिला सर्जन के आभाव मे प्रेग्नेंसी जैसे केस भी रिफर कर दिए जाते हैं युवा कांग्रेस ने उक्त मांगो कों जल्द ही पूर्ण करने का निवेदन किया।


0 Comments