जमीन का नक्शा काटने के बदले हल्का पटवारी पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाकर कलेक्टर जनदर्शन में दिया था आवेदन, जबकि नक्शा दुरुस्ती का प्रकरण न्यायालय मे विचाराधीन है। दूसरे ही दिन एक और आवेदन देकर शिकायत ली वापस
अंबिकापुर। शहर के मोमिनपुरा निवासी मुस्तकिम खान ने मंगलवार को जनदर्शन में कलेक्टर से हल्का पटवारी द्वारा नक्शा काटने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। उसने कलेक्टर ने रुपए उधार मांगे थे। दूसरे ही दिन उसने यू-टर्न ले लिया। बुधवार को उसने दोबारा कलेक्टर को आवेदन दे कर पटवारी पर लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। आवेदन में उसने कहा है कि कानून की जानकारी न होने और किसी के बहकावे में आकर उसने शिकायत कर दी थी।
हम आपको बता दें कि बुधवार को आवेदक मुस्तकिम द्वारा कलेक्टर को शिकायत वापस लेकर शिकायत को खारिज करने आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में उसने लिखा है कि शिकायत के बाद उसे जानकारी हुई कि हल्का पटवारी द्वारा जांच प्रतिवेदन न्यायालय तहसीलदार अम्बिकापुर के न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
वर्तमान में आवेदित भूमि पर धान की खड़ी फसल लगी हुई है, इसलिए लाल स्याही से नक्शा का बटांकन किया जाना संभव नहीं था। उसकी शिकायत पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं चाहने एवं फसल कटने के पश्चात सार्वजनिक रास्ता के लिए त्यजन हेतु विधिवत आवेदन दे कर करने की बात कही है।
बहकावे में आकर की शिकायत की किए थे
मुस्तकिम खान ने यह भी बताया है कि कानून की जानकारी नहीं होने तथा दूसरे के बहकावे में आकर काम मे लेट होता देख उसने कलेक्टर से शिकायत की थी। उसने कलेक्टर से उधार में रुपए मांगे थे।
उनके द्वारा इस मामले में किसी तरह की राशि का लेन-देन नहीं किया गया है और आरोप को निराधार बताते हुए उक्त शिकायत को खारिज करने की बात कही है।

0 Comments