सभी धान खरीदी केन्द्रो मे सीसीटीवी लगवाए प्रभारी : निर्देशित कोरबा कलेक्टर, पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम ने ली प्रबंधको की बैठक।
रिपोर्ट :- नानक राजपुत
धान खरीदी की तैयारी के संबंध में कलेक्टर कोरबा श्री अजित वसंत के निर्देशन मे पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम श्री भारद्वाज ने सभी उपार्जन केंद्र प्रभारीयों की बैठक ली जिसमे निर्देशित किया गया की सभी धान खरीदी केन्द्रो मे सीसीटीवी कैमरा लगायें जाने है वही कहा की इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी बिचौलिया का धान बिक्री नहीं होना चाहिए और धान बिक्री में किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं आना चाहिए व बेसिक सुविधा उपलब्ध होना चाहिए इत्यादि के संबंध में तैयारी व्यवस्था हेतू निर्देश दिए गए। बैठक मे एसडीएम, तहसीलदार, न्याब तहसीलदार, खाद्य अधिकारी, व पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के सभी ऊपर्जन केंद्र प्रभारी मौजूद रहे जीनके नाम इस प्रकार हैं, 1 पोड़ी उपरोड़ा, 2 तानाखार 3 बिंझरा 4 तुमान 5जाटगा 6 लैंगा 7 पसान 8 पिपरिया 9 कुल्हारिया 10कोरबी 11 सिर्मिना 12 मोरगा।
दरसल शुरू होने वाली धान खरीदी प्रक्रिया की तैयारी को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस बार कई सख्त और प्रभावी कदम उठाए हैं, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और किसानों के लिए सुविधाजनक हो सके कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस बार खरीदी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और तौल में गड़बड़ी को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा.
इस बार धान खरीदी केन्द्रों पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही, तौल में गड़बड़ी से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा बाट का उपयोग अनिवार्य किया गया है. Sdm श्री भरद्वाज ने कहा कि इस उपाय से खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहेगी.
किसानों को खरीदी केन्द्रों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग ने छाया-पानी जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं. राज्य सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की है, ताकि असली किसानों को पूरा लाभ मिल सके. एसडीएम ने बताया कि इस कदम से किसान अपनी उपज को उचित मूल्य पर बेच सकेंगे और किसी प्रकार के गड़बड़ी से बच सकेंगे.

0 Comments