Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा ग्राम पंचायत जटगा मे जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 253 आवेदन प्राप्त हुए 117 का तत्काल निराकरण।

 विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा ग्राम पंचायत जटगा मे जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन, 253 आवेदन प्राप्त हुए 117 का तत्काल निराकरण।

नानक राजपुत


आज के शिविर मे श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम विधायक पाली तानाखार, श्रीमती संतोषी पेंद्रो अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, श्री रामनारायण उरेती जिला पंचायत सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जिला कोरबा सहायक आयुक्त, आदिवासी विभाग, SDM श्री तुलाराम भारद्वाज, सुश्री जूली तिर्की उपसंचालक पंचायत, जनपद सीईओ खगेश कुमार निर्मलकर, तहसीलदार विनय देवांगन, नयाब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी, जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता पुलस्त, श्री दीपक, श्री प्रताप , 20 ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ


 आज के जनसमस्या निवारण शिविर में सभी विभाग का स्टॉल लगाया गया शिविर में 253 प्राप्त हुए जिसमें से ज्यादातर आवेदन मांग की रही आवेदन में से 117 आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया शेष आवेदन का परीक्षण व जॉच उपरांत कार्यवाही करने का हितग्राही को शिविर स्थल जानकारी दिए, विधायक श्री मरकाम ने क्षेत्र के जनताओं को संबोधित कर शिविर के मुख्य उद्देश्य को बताया जिससे लोगों की समस्या व मांग का निराकरण हो सके 

              जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका,कृषि विभाग पंप, समाज कल्याण विभाग श्रवण यंत्र,जनपद पंचायत से परिवार सहायता, मुद्रा लोन, राशन कार्ड , घरेलू शौचालय प्रोत्साहन राशि डेमो चेक वितरण किया गया, अंत में SDM, CEO जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर में आए सभी जिला स्तर व ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचगण , ग्रामीणों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement