प्रेम प्रसंग से विवाहित पत्नी ने रात मे खाना नहीं बनाया, पति ने पीटकर कर दी हत्या, हत्यारे पति को 24 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार, मोरगा चौकी के अरसिया ग्राम का मामला।
मामला बांगो थाना अंतर्गत मोरगा चौकी के ग्राम अरसिया का है जहाँ नवाटिकरा निवासी आरोपी लाबडू सिंह बिंझवार प्रेम प्रसंग से अपने नव विवाहिता पत्नी की हत्या कर दी, आरोपी समाजिक रीतीरीवाज से शादी करने वाले विवाहिता पत्नि राम बाई को आये दिन मारपीट करता था जिससे परेशान होकर पत्नि राम बाई पिछले 02 साल से अपने मायके ग्राम कोदवारी चली गई, जिसकी तरफ से 3 लड़की भी है जो अपने पिता लबाडू के साथ रहते हैं, उसके बाद आरोपी लबाडू काम करने अंबिकापुर की तरफ चला गया उसकी मुलाक़ात मृतिका सुनीता से हो गई वही आरोपी ने मृतिका सुनीता कंवर को अंबिकापुर से पत्नि बनाकर घर ले आया।
जहाँ दिनांक 06.11.2024 दिन बुधवार को आरोपी लबाडू अपनी पत्नि सुनीता व उसकी लड़कि सोनिया के साथ तीनो मोरगा बाजार के लिए निकले थे, बाजार जाते समय आरोपी की पत्नि सुनीता कंवर कटघोरिया घर के पास अपना तबियत खराब होने की बात कहकर मोरगा बाजार जाने से मना किया उसके बाद आरोपि लबाडू अपनी बेटी के साथ बाजार चला गया, वही बाजार से घर वापस आया तो घर में इसकी पत्नि सुनीता कंवर मौजूद नही थी तब आरोपी अपनी दूसरी लड़की सोमिया के साथ अपनी पत्नि को ढूढ़ने निकला, ढूंढने पर आरोपी की पत्नि कटघोरिया के एक घर में खाट पर सोते मिली जिसे दोनो बाप बेटी पकड़कर घर लेके आये, तबियत खराब होने की वजह से इसकी पत्नि चलने फिरने में असमर्थ थी जहाँ आरोपी अपने पत्नि का हाथ पकड़ कर घर लेके आया, आरोपी लबाडू रात्रि में अपनी पत्नि को अभी तक खाना नही बनाये हो कहकर पिटाई करने लगा पिटाई से सीने एवं चेहरे में अंधरूनी गंभीर चोट लगी जिससे मृतिका की मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति० पु० अधीक्षक श्रीमति नेहा वर्मा तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कटघोरा श्री पंकज ठाकुर को घटना के बारे में अवगत कराया गया उनके मार्गदर्शन में सहायक उप निरी० भीम सेन यादव के नेतृत्व में स्टाफ मोरगा के द्वारा 24 घण्टे के भीतर मामले के आरोपी लाबडू सिंह बिंझवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम अरसिया नवाटिकरा चौकी मोरगा थाना बांगो जिला कोरबा (छ0ग0) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां आरोपी लब्दू उर्फ लाडू सिंह बिंझवार को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया ।
उक्त मामले में सउनि भीम सेन यादव, प्रआर0 417 सुरेश मणि सोनवानी, आर0 455 देवेन्द्र पैकरा, आर0 63 महिपाल सिंह, आर0 745 संजय कुमार साहू एवं आर0 679 शिव कुमार चौहान की सराहनीय भूमिका रही ।

0 Comments