क्षेत्र क्रमांक 11 के भावी उमीदवार चंद्र प्रताप उर्रे व पहल की टीम ने सरस्वती शिशु मंदिर मे समरसिबल पम्प भेंट किया।
ग्राम पंचायत चोटिया मे संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कों पेयजल व्यवस्था के लिए चोटिया मंडल महामंत्री व जिला खनिज न्यास मद के सदस्य एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के भावी उम्मीदवार श्री चन्द्र प्रताप सिंह (बंटी) उर्रें एवं पहल टीम के सदस्य श्री छगन यादव, चरणदास महंत, कृष्ण दास जी के द्वारा समरसिबल पंप विद्यार्थियों, आचार्य जी व दीदी जी को भेंट किया गया। पहल टीम के द्वारा ऐसे कई कार्य किये जा रहे जैसे जरूरत मंद बच्चे जिनके परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें कपड़े, बैग, जूते, सिलेट व अन्य समाग्री उपलब्ध करा रहे हैं।
वही चंद्र प्रताप उर्रे ने बताया की समाज के लिए कार्य करने वाले बहुत से समाज सेवी संस्थान हैं जो अनवरत समाज कों गति देने व जागरूक करने का कार्य करते हैं उन्ही मे से हमारी पहल की टीम भी है जो जरूरत मंदो कि जरूरते पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं विषेस तौर पर पिछड़े हुए क्षेत्रो मे शासन कि योजनाओ से वंचित लोग जिन्हे अपने भविष्य के बारे मे नहीं सोचते उन क्षेत्रो मे जाकर उनके बीच उनकी कामियों कों अपने विवेक से एहसास दिलाकर हित मे कार्य करने का काम समाजसेवी संस्थान करते हैं। पहल टीम के सदस्यों ने कहा की उनकी यह टीम अनवरत कार्य करते रहेगी।


0 Comments