रिपोर्ट :- नानक राजपुत
विभाग ने गिराई दिवार या गुडवत्ता हीन निर्माण से गिरी चार दीवारी, पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम बंजारी मे बनी पानी टंकी कि दिवार गिरने का मामला काफ़ी गरमा गया है जहाँ मन्त्री लखन लाल देवांगन ने भी गहराई से मामले कि जांच कराने कि बात कह दिए।
दरसल मिडिया ने कुछ दिन पूर्व नलजल योजना के तहत बन रहि पानी टंकी कि ख़बर प्रमुखता से लगाई थी, जिसमे स्थानीय ग्रामीणो के बयान के आधार पर ख़बर प्रकाशित कि गई थी कि पानी टंकी कि चार दीवारी बरसात मे ढह गई वही दूसरे दिन ही मिडिया के पास पीएचइ विभाग के तरफ से लेटर प्राप्त हो गया जिसमे सम्पवेल बनाने के लिए दिवार गिराने का जिक्र किया गया था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने दिवार गुडवत्ताहीन निर्माण के वजह से भारी बरसात के कारण दिवार गिरने कि बात कही।
केंद्र व राज्य सरकार कि हो रहि छबि धूमिल बक्शा नहीं जायेगा भ्रष्टाचार : मंत्री लखन लाल देवांगन
इधर मामले कि जानकारी मंत्री लखन लाल देवांगन को थी ही नहीं वही ज़ब मिडिया ने नलजल योजना मे हो रहे भर्रासाही कों लेकर बात कही तब मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस योजना कों महत्वकांक्षी योजना का दर्जा दिया है जहाँ प्रत्येक घरो मे ग्रामीण शुद्ध पेयजल का लाभ ले सकेंगे लेकिन जिस तरह कि बात सामने आ रहि है उससे सरकार कि छबी धूमिल हो रहि निश्चित रूप कलेक्टर कों निर्देशीत कर जांच कराई जाएगी वही जांच मे जो तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही कि जाएगी।
पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के सुदूरअंचल क्षेत्रो मे जहाँ जिले के अधिकारीयों का दौरा नहीं हो पाता ऐसे स्थानों पर ठेकेदारों द्वारा जमकर भर्रासाही कि जाती है बंजारी जैसे हकीकत सामने आने के बाद ही अधिकारीयों कि आँखे खुलती है और जांच होती है वरना पहुंच से दूर गांव मे कागजो पर ही कार्य पूर्ण हो जाते हैं, अब देखना यें होगा कि मंत्री जी इस मामले मे क्या कार्यवाही करते हैं।

0 Comments