रिपोर्ट :- नानक राजपुत
माननीय अध्यक्ष महोदय प्रधान न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार साहू एवं माननीय सचिव महोदया सुश्री डिंपल मैडम के आदेश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार दिनांक -02/10/24 को ग्राम पंचायत लखनपुर के पंचायत भवन में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत निशु का विधिक सेवा के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया की महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के अलावा समाज में अहिंसा लोगों को सत्य की राह दिखाने समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई यह दिन हमें गांधी जी के विचारों और उनके द्वारा किए गए संघर्षो को याद करने का अवसर देता है एवं गुमशुदा बच्चों पर होने वाले अपराध बाल श्रम निषेध नालसा टोल फ्री नंबर 15100 लोक अदालत महिलाओं के अधिकार एवं शासन योजनाओं के बारे में की जानकारी भेजी गई एवं इस अवसर पर शिक्षक अवध बिहारी जयसवाल की उपस्थिति में तलवीर सिंह के द्वारा बच्चों को जाति निवास प्रमाण पत्र वितरण किया गया
इस कार्यक्रम मे सरपंच जगदीश नागवंशी सचिव, दीपक जी एवं उपस्थित लोग उपस्थित संख्या, 25पुरुष, 5 महिला पी एल वी, तलवीर सिंह थाना बांगो एवं लीगल एड क्लीनिक गुरसिया तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा उपस्थित रहे।

0 Comments