Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पसान स्टेट हाइवे पीडब्लूडी सड़क का खोद दिए बेस, ठेकेदारों द्वारा नियम विरुद्ध कराई जा रहि कार्य, विभाग दे रहि शरण इसलिए मौन।

 रिपोर्ट :- नानक राजपुत


पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे किस तरह जलजीवन मिशन का कार्य चल रहा आप तुमान से पसान रोड स्टेट हाइवे मे खुद देख सकते हैं, ग्रामीण क्षेत्रो मे मनमानी तरिके गड्ढे खोदने कि शिकायत लगातार आ ही रहि थी लेकिन अब तों देखिये भला पीडब्लूडी कि सड़क से सटाकर ही गड्ढे खोद दिए वही पीडब्लूडी का ही मानना है कि सड़क के किनारे लगभग 8 मीटर सड़क का बेस माना जाता है वही 8 मीटर दूर ही किसी तरह के गड्ढे खोदे जा सकते है लेकिन कमीशन खोरी इतनी मजबूत है कि विभाग आँखो के सामने ही नियम विरुद्ध कार्य कर सड़क बर्बादी करने मे तुले हुए हैं। 

ठेका कम्पनी बीटीएल कर रहि कार्य। 

आपको बता दे कटघोरा से पसान स्टेट हाईवे के ग्राम तुमान और जटगा के बीच में जलजीवन मिशन में ठेका कंपनी बीटीएल के द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कंपनी के ठेकेदार इस कदर मनमांनी कर रहे है कि मुख्य सड़क मार्ग के दोनों कॉलर को भी नहीं छोड़ रहे हैं, जबकि सड़क के किनारे से लगभग से 8 मीटर तक किसी प्रकार कि कोई खुदाई नही करनी चाहिए है। लेकिन BTL के ठेकेदार की मनमांनी इस कदर हावी है कि नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क के दोनों कॉलर को ही खोद डाला।

स्थानीय प्रशासन के संज्ञान मे है ले सकते हैं एक्शन।

मनमानी तरिके से चल रहे कार्य कि जानकारी स्थानीय प्रशासन कों है लेकिन जांच व कार्यवाही कों लेकर आखिर मौन क्यों यें समझ से परे है, फिलहाल कमीशन खोरी कर विकास कि डंका पीटने वाले अधिकारीयों द्वारा सरक्षण प्राप्त ठेकेदारों के कारनामो से सिर्फ ग्रामीण ही परेशान होते हैं भला सरकार कों ग्रामीणों कि परवाह क्यों नहीं होती। क्या ग्रामीण सिर्फ वोट बैंक बनकर जीवन जिए। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement