Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा सप्ताहिक बाजार कि हुई नीलामी, पोड़ी उपरोड़ा निवासी संजू अग्रवाल ने लगाई सबसे अधिक बोली, 30 लोगो ने लिया भाग।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत

पोड़ी उपरोड़ा में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार की नीलामी प्रक्रिया स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय में आज सम्पन्न हुई। ग्राम पंचायत द्वारा नीलामी का समय सुबह 12 बजे का निर्धारित किया था लेकिन नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए कोई भी प्रतिभागी तय समय तक नहीं पहुंचा। इस कारण नीलामी प्रक्रिया थोड़ी देर शुरू हुई।

इसमें काफ़ी संख्या मे लोगों ने बाजार ठेका नीलामी प्रक्रिया में भाग लिया ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी बोली 54 हजार 230 रूपये तय कि गई थी इसके विरुद्घ 30 बोली कर्ता शामिल हुए, जिसमे पोड़ी निवासी संजू अग्रवाल ने अंतिम बोली लगा बजार ठेका अपने नाम कि अन्तिम तीन बोली के दौर मे हिरेन्द्र डिक्सेना ने 85 हजार कि बोलि लगाई वही अपना दमखम लगाते हुए रविंद्र पटेल ने 90 हजार कि दूसरी बोली लगा दी और बोली के अन्तिम दौर मे संजू अग्रवाल ने 91500 रु कि बोली लगा कर बाजार ठेका अपने नाम कि, इस तरह इस बार वित्तीय वर्ष 2024 - 25 का साप्ताहिक हाट बाजार का ठेका नीलामी प्रक्रिया हुई, नीलामी प्रक्रिया के दौरान सरपंच अनीता ऋषि कवर, सचिव भगवान सिंह अर्मोर, उपसरपंच जयपाल दास, रोजगार सहायक दुर्गा, कृष्णा यादव व पंच गण के साथ अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement