Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नेशनल हाइवे 130 के टूलेन पर लगीं स्ट्रीट लाइट एक साल से खराब: टोल टेक्स मे तो वशुली लेकिन सुविधा पर नेशनल हाइवे विभाग का ध्यान नहीं।

 रिपोर्ट :- नानक राजपुत

कटघोरा से अंबिकापुर 130 नेशनल हाइवे मे लगे अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुके हैं जानकारी के बावजूद नेशनल हाइवे के अधिकारीयों द्वारा सुधार कों लेकर कोई कार्य नहीं किया जा रहा जहाँ रात रौशनी के आभाव कई दुर्घटनायें भी हो रहि हैं।


पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम चोटिया का स्ट्रीट लाइट पिछले एक वर्षो से खराब पड़ा हुआ है ऐसा नहीं कि अधिकारियो कों जानकारी नहीं जबकि स्थानीय लोगो के द्वारा कई बार अवगत भी कराया का चूका है लेकिन बंद लाइट का सुधार अब तक नहीं कराया जा सका वही पैदल चलने वाले ग्रामीणों कों रौशनी का लाभ नहीं मिल पा रहा, पूर्व मे ज़ब नेशनल हाइवे द्वारा लाइट लगाए गए थे तब कुछ महीनो तक वह क्षेत्र रोशनी से जगमाया रहता है लेकिन खराब होने के बाद पूरे क्षेत्र मे अधेरा पसरा रहता है फिर भी सुध लेने वाला कोई नहीं। 

उक्त स्थान पर घनि आबादी है: रात भर लोगो का आवाजाही लगा रहता है। 

साल भर से चोटिया मे नेशनल हाइवे की लाइटें बंद पड़ी हैं, जहाँ शाम ढलने के साथ घनघोर अंधेरे में डूब जाता है। वही दुकान संचालको व रहवासियों के साथ मिलाकर घनी आबादी क्षेत्र भी है जहाँ पूरी रात लोगों की आवाजाही रहती है। घनघोर अंधेरे में न केवल हादसे हो रहे हैं बल्कि असामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं। यहां कुछ दुकानदारों ने अपने घरेलू कनेक्शन से घर व दुकानों के सामने लाइट लगा रखे हैं जिससे रात में थोड़ा मोड़ा उजाला रहता है।

टोल टेक्स ली जाती है जिसमे तमाम सुविधाएं देना इनकी जिम्मेदारी

नेशनल हाइवे ने टोल रोड पर सफर के दौरान अगर आपकी गाड़ी में कोई समस्या आ जाए या आपातकालीन स्थिति हो जाए, तो आपको आपातकालीन सहायता मिल सकती है. इसमें गाड़ियों के टायर बदलने, वाहन खराब होने पर मैकेनिक बुलाने और वाहन को टो करने की सुविधाएं भी शामिल हैं. टोल रोड पर सफर के दौरान अगर कोई मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति होती है तो भी आप मदद ले सकते हैं. जरूरत पड़ने पर आपको एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई जाएगी यही नहीं नेशनल हाइवे के तरफ से लगाई गई लाइट्स के मेंटेनेन्स भी विभाग करती है लेकिन लापरवाही तों देखिये टेक्स के नाम पर राशि ली तो जाती है लेकिन सुविधा नहीं दी जाती जिससे लोगो मे आक्रोश व्याप्त है। वही ग्रामीण जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगाने कि मांग कर रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement