Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा मे खंड स्तरीय सजग कोरबा के तहत कार्यक्रम आयोजित,114 ग्राम पंचायत कि मितानिन हुए उपस्थित, बांगो मोरगा पुलिस स्टाफ, हॉस्पिटल स्टॉफ, यातायात प्रभारी रहे मौजूद, कार्यक्रम मे शामिल महिलाओ ने कहा सजग कोरबा अभियान कों गांव गांव तक पहुंचाया जायेगा।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत



पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान व नेहा वर्मा, पुलिस अनुविभागीय विभागीय अधिकारी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में *सजग कोरबा* अभियान में साईबर क्राइम, नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान, अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर कोरबा जिला मे लोगो कों जागरूक किया जा रहा है, जिसमे बड़ी संख्या मे महिलाये हिस्सा ले रहि हैं और अपने अपने ग्रामो मे शराब कि बिक्री कों लेकर प्रतिबंधित कर रहि है।

आज पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के 114 पंचायत कि मितानिनो ने सजग कोरबा कार्यक्रम मे भाग लिया जिंसमे बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने साइबर क्रांइम, महिला सुरक्षा, यातायात नियम, नशा मुक्ति जैसे विभिन्न गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से महिलाओ कों जागरूक किया। कार्यक्रम कि शुरूआत भारत माता कि आरती कर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया उसके बाद कुछ मितानिनो ने गीत प्रस्तुत कि वही बच्चों ने भी सुंदर स्वागत गीत मे नृत्य कर अतिथि व महिलाओ का स्वागत किया। अतिथि के रूप जनपद अध्यक्ष संतोषी पेंन्द्रो, bmo दीपक सिंह, अकबरअली, यातायात प्रभारी मालिक राम जांगड़े, मोरगा चौकी प्रभारी भीम सेन यादव बांगो पुलिस स्टॉफ व मोरगा पुलिस स्टाफ मौजूद रहे, 

बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया ने महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी कहा कि महिलाओं को किन-किन परिस्थितियों में इस ऐप का इस्तेमाल करना है और इसके क्या-क्या फायदे हैं उसके बारे में भी लोगों को बताया एवं समझाया गया, वही आज लांच होने वाली मैत्री नाम से भी व्हाट्सप नंबर के बारे मे महिलाओ कों बताया कहा कि इस नंबर मे किसी भी समय महिलाये अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं जिसमे जल्द से जल्द समस्या का समाधान भी किया जायेगा।

कार्यक्रम सम्बोधन के बाद सभी महिलायें पोड़ी उपरोड़ा मे रैली निकाली वही नारा लगाते हुए सभी कों जागरूक किया गया, कहा कि नशा नाश कि जड़ है वही परिवारिक परिस्थिति मे लोगो कों आर्थिक चुनौतीयों का भी सामना करना पड़ता है, इस लिए कोरबा जिले मे सजग कोरबा के तहत वृहद रूप से हर कोने मे कार्यक्रम आयोजित कि जा रहि है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement