बिंझरा मे किये जा रहे धरना प्रदर्शन मे अनोखा मोड़ देखने को मिला जहाँ ग्रामीण महिलाओ ने कलेक्टर कोरबा कि तस्वीर रख कर उनकी पूजा करने लगे और उक्त मांगो को पूरी करने के लिए उनकी तस्वीर के सामने ही गुहार लगाने लगे ग्रामीणों ने पूजा करते हुए कहा कि कलेक्टर महोदय हमारे भगवान हैं वही हमारी समस्या को दूर कर सकते हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि त्रिखुटी गांव आज भी मुलभुत सुविधाओं से वँचित है, मुख्य मार्ग जाने तक का रास्ता नहीं लोग मरीजों को खाट या कावर मे उठाकर मुख्य मार्ग पर लाते हैं और भी विभिन्न समस्या हैं जिनकी मांग को लेकर ग्रामीण धरना दिए। मौके पर मौजूद पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन ने ग्रामीणों कि उक्त मांगो को 15 दिवस के भीतर पूरी करने कि बात कही तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि सड़क कि मांगो मे मुरूमीकरण व्यवस्था सुधरी जाएगी वही कुछ दिन बाद डामरीकरण भी कर दिया जायेगा वही बिजली कि समस्या से जूझ रहे ग्रामीण कि मांग पूरी कि जाएगी, रेलवे द्वारा अंडरब्रिज निर्माण मे बनाये जाने वाले सड़क कि जर्जर हालात को दुरस्त करने कि बात कही गई, मामले मे ग्रामीणों ने उक्त मांगे पूरी नहीं होने पर 15 अक्टूबर को और भी बड़े स्तर पर आंदोलन करने कि बातें कही।


0 Comments