रिपोर्ट :- नानक राजपुत
कटघोरा मे आज पुलिस ने नगर भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से बात कर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कि। कहा कि किसी भी प्रकार की पुलिस की सहायता की जरुरत पड़े तो बेझिझक होकर पुलिस से संपर्क करने कि बात कही कहा कि पुलिस हमेशा सहयोग करेगी।
प्रमुख मार्गों से कदम ताल करते निकले फ्लैग मार्च।
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर भ्रमण किया, इस दौरान पुलिस ने दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने के निर्देश दिए। कटघोरा तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी व तीनो थाना के थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या मे पुलिस जवान मौजूद रहे, पुलिस ने कटघोरा थाना से प्रारम्भ कर मेन चौक होते हुए गोपाल पेट्रोल पम्प तक पैदल मार्च किया। शहर के भीड़ भाड़ इलाकों से पैदल मार्च करते हुए पुलिस ने मार्च सम्पन्न कि। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालो को फटकार लगाते हुए यातायात बाधित नहीं करने के निर्देश दिये, कटघोरा थाना प्रभारी धरमनारायण तिवारी ने बताया कि जनसामान्य में सामान्य सुरक्षा की भावना बनाए रखने में पैदल पुलिस गश्त का विशेष महत्व है, निश्चित रूप से आमलोगो मे इसका प्रभाव देखने को मिलता है और लोग शांति बनाये रखते हैं।
कानून व्यवस्था का पालन कराना ही पुलिस का लक्ष्य:
मिडिया से चर्चा के दौरान तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी व थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी ने बताया कि कानून व यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह मार्च निकालना जरूरी है, इससे उपद्रवी व बदमाश प्रवृति के असमाजिक तत्वों के लोगो मे डर का भाव पैदा होता है जिससे कानून तोड़ने कि मनसा बनाने वालो का मनोबल गिरता है, थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानून व्यवस्था का पालन कराना ही हमारा लक्ष्य है और जो भी अपराधी हैं उन पर लगातार कार्रवाई भी की जा रहि है।



0 Comments