पोड़ी उपरोड़ा :- राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजन अंतर्गत परियोजना पोंडी उपरोड़ा में वजन त्योहार का शुभारंभ किया गया। वजन त्योहार के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती किरण मरकाम उपस्थित हुई। उनकी उपस्थिति में बच्चों का वजन और ऊंचाई लिया गया वही श्री मति किरण मरकाम द्वारा सभी बच्चो के पालकों को पोषण स्तर का रिपोर्ट कार्ड भी दिया गया। पालकों को समझाइश भी दी गई सभी पालक ने अपने बच्चों का वजन कराया एवं उनका पोषण स्तर जाना । विदित हो कि 12 सितम्बर से 23 सितम्बर तक वजन त्यौहार का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन लिया जाना है। जिला कलेक्टर अजित बसंत व dpo श्रीमती रेणु प्रकाश के मार्गदर्शन में पोंड़ी उपरोड़ा परियोजना अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है।


0 Comments