Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कार्यालय एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना पोडी उपरोड़ा मे राष्ट्रीय पोषण अभियान आयोजित,

 


राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण माह में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन 1 सितंबर से 30 सितंबर तक किया जाएगा, जिसमें दिनांक 11/09/2024 को परियोजना अधिकारी श्रीमती निशा कंवर के उपस्थिति में पोड़ी उपरोड़ा में वजन त्योहार कार्यशाला का आयोजन किया गया वही श्रीमती कंवर मैडम के द्वारा वजन एवं ऊंचाई लेकर सही मापन करने के तरीके बताये गये, और 12 से 23 सितंबर 2024 तक 0-से 6 वर्ष के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत वजन किया जाना सावधानी पूर्वक वजन एवं ऊंचाई मापने हेतु निर्देशित किया गया, परियोजना पौड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत 11 सेक्टर आते हैं सभी सेक्टरों में सेक्टर सुपरवाइजर के माध्यम से वजन त्यौहार के पूर्व वजन कार्यशाला का आयोजन करके कार्यकर्ताओं को वजन एवं ऊंचाई मापन हेतु प्रशिक्षित किया गया. जनप्रतिनिधियों को वजन आमंत्रण पत्र एवं सभी हितग्राहियों को वजन निमंत्रण पत्र देने हेतु निर्देशित किया गया है. प्रत्येक सेक्टर को वजन करने हेतु 5 से 6 क्लस्टर में बांट दिया गया है. इस प्रकार वजन त्यौहार का आयोजन पोषण माह के दौरान 12 से 23 सितंबर तक 0से 6 वर्ष के सभी बच्चों का शत प्रतिशत किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement