रिपोर्ट :- नानक राजपुत
कोरबा जिले मे महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों पर भर्ती के लिए दलाल काफी सक्रिय हो गए हैं वही भोली भाली महिलाओ को चूना लगाने की कोशिश कि जा रहि है, कोई मिडियेटर दलाल अपने आप को अच्छी राजनितिक पकड़ बता रहे हैं तो कोई दलाल अधिकारीयों के साथ अच्छी संबंध का दावा कर रहे हैं गुप्त सूत्रों के मुताबिक महिलाओ को नौकरी के नाम पर एक से डेढ़ लाख देने कि बात कही जा रहि है।
दरसल कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे आंगनबाड़ी केन्द्रो मे पद रिक्त होने के कारण रिक्त पदों पर नियुक्ति कि जानी है, जिसके लिए निर्धारित तिथि 27/08/2024 से 10/09/2024 तक आवेदन जमा करा सकते हैं, पोड़ी विकास खंड मे कुल 77 रिक्त पदों पर भर्ती कि जायेगी जिसमे दो कार्यकर्ता वही 75 सहायीका पद निर्धारित किये गए हैं, पदों कि भर्ती मे कुछ मापदंड है जैसे महिला कि आयु 18 से 44 वर्ष होनी चाहिए, अनुभव रखने वाली महिलाओ को 3 वर्ष कि और छूट दी जाएगी, आवेदिका उसी ग्राम कि निवासि होनी चाहिए जिस ग्राम मे आंगनबाड़ी हो, शैक्षणिक योग्यता मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 11वी या 12वी उत्तीर्ण हो वही सहायिका के लिए 8वी उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है।
भारत सरकार ने Corruption Free India का वादा किया है लेकिन बात करें विभागों मे के भरस्टाचार कि तो स्थिती चरम पर है, नौकरी लगाने से लेकर सेवा देते तक दलाली सक्रियता फल फूल रहि है। वजह यही है कि यह खत्म होने का नाम नहीं ले रहि, सहायिका भर्ती मे कुछ महिलाओ ने नाम नहीं लिखने के एवज मे गुप्त जानकारी दी कि महिला एवं बाल विकास विभाग पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड मे भर्ती के लिए जमकर दलाली कि जा रहि है एक से डेढ़ लाख रु मे सौदा हो रहा जिसमे नौकरी पक्की होने का दावा भी किया जा रहा वही जानकारी मिली कि 50% राशि एडवांस मे जमा करा कर बाकी बची राशि नियुक्ति के बाद देने कि बात कही जा रहि, वही कोरबा मिडिया संघ ने भर्ती प्रक्रिया मे सतर्कता के साथ आवेदन व किसी दलाल के शिकंजे मे ना फसने का अनुरोध किया।

0 Comments