सुने मकान मे 5 वर्षीय बालक कूलर मे करेंट कि चपेट मे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई, लगभग 15 से 20 मिनट तक चिपका रहा इस दौरान घर के कोई सदस्य नहीं थे।
मामला कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम तानाखार के बरपाली बस्ती का है, बालक का नाम मौर्य बिंझवार पिता अर्जुन बिंझवार है 5 वर्षीय मासूम के पिता बढ़ाई का कार्य करते हैं, ज़ब मासूम मौर्य खेलते हुए कूलर के नजदीक पंहुचा तो करेंट से अंजना बालक कूलर मे चिपक गया स्थानीय लोगो का कहना है बालक लगभग 15 से 20 मिनट तक चिपका रहा उसके बाद एक दूसरे बच्चे ने मामले कि जानकरी उसकी माँ को बताई जहाँ फ़ौरन उसकी माँ दौड़ते हुए आई और करेंट से चिपके हुए बालक को निकाली तब तक बच्चा बेहोस हो चूका था, जहाँ आनन फानन मे बच्चे को हरे कृष्णा अस्पताल दाखिल किया जहाँ डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया, उसके बाद परिजनों ने बालक के शव को घर ले गए जहाँ बालक के चाचा ने पुलिस को सुचना दीया गई जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा CHC लाया गया है उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा।

0 Comments