Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुरली होटल में घुसकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी, सड़क जामकर आम जनता व पुलिस के साथ की हुज्जतबाज़ी*पुलिस ने आरोपी सुधीर मिश्रा व हैदर अली समेत 5 आरोपी को किया गिरफ्तार*


दिनांक 2 सितम्बर 2024 दिन सोमवार को शाम लगभग 7:30 बजे कटघोरा न्यू बस स्टैंड स्थित मुरली होटल में कटघोरा तहसीलभाटा निवासी सुधीर मिश्रा व उसका साथी हैदर अली होटल में घुसकर मुरली होटल संचालक मुरली साहू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान मुरली होटल संचालक व अन्य स्टाफ के द्वारा दोनों को बाहर जाने के लिए कहा गया। उसके पश्चात सुधीर मिश्रा, हैदर अली व अन्य उसके साथी होटल के बाहर निकलकर गाली गलौज देने लगे तथा जमकर हंगामा करने लगे, जिसकी वजह से बस स्टैंड में वाहनों का जाम लगने लगा। पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में सुधीर मिश्रा व उसके साथी ऑन ड्यूटी पुलिस के साथ हुज्जतबाज़ी व गाली गलौज करने लगे। सूचना पर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। प्रार्थी मुरली साहू की रिपोर्ट पर आरोपी सुधीर मिश्रा व हैदर अली को मौके से गिरफ्तार किए वहीं अन्य 3 साथियों भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पूर्व भी सुधीर मिश्रा व उसके साथियों ने मुरली होटल संचालक के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई थी तथा 1 घण्टे तक मुख्य मार्ग को जाम किया गया था। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा एवं एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा पुलिस ने आरोपी सुधीर मिश्रा व हैदर अली पर धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 351(2), 333, 126(2), 132, 221 बी.एन.एस. 2023 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है तथा सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement