प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मी कांत कंवर के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस व ग्रामीणों द्वारा धनरास राखड़ बांध कि अव्यस्था को लेकर चक्का जाम कि चेतावनी दी है जिसमे 12/09/2024 को हड़ताल किया जाना तय हुआ है, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मी कांत कंवर ने कहा कि एन टी पी सी द्वारा धनरास ने राखड़ बांध संचालित है, जो कि मनमानी तरिके नियम कि अवहेलना करते हुए संचालित है जिसको लेकर अनेक बार शिकायत कि गई लेकिन निराकरण नहीं हुआ, इन सभी मुद्दों पर युवा कांग्रेस ने ग्राम


पंचायत धनरास मे संचालित राखड़ डेम कि समस्या के विषय मे हड़ताल करना तय किया है जिसमे कलेक्टर , एसडीएम,एडिशनल एसपी,दर्री तहसील ,कटघोरा थाना प्रभारी एवम एनटीपीसी को सूचना दी गई है, मुद्दों में धनरास के युवाओं को योग्यता अनुसार उपलब्ध कराना,परिवाहन के दौरान ओवर लोड गाड़ी न चलना जैसे 10 मुद्दों को लेकर यह हड़ताल किया जाना है



कुछ दिनों पहले ही झमाझम बारिश से NTPC का धनरास राखड़ बांध लबालब भर गया था, जहाँ बांध फूटने की आशंका को देखते हुए NTPC ने खुद से ही तोड़ दिया था जिससे राखड़ पानी आसपास के खेतों को बर्बाद कर दिया, बताया जा रहा है कि डैम के आसपास के 40 एकड़ खेत में राखड़ वाला पानी बह गया थे। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, सभी समस्याओं को लेकर किसान परेशान हैं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों कि समस्या व बढ़ रहे प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देस्य से युवा कांग्रेस ने एक बडी हड़ताल को चेतावनी दी है, युवा कांग्रेस कि 10 बिन्दुओ पर धरना देने कि बात कही वह 10 बिंदू युवा कांग्रेस के लेटर पेड मै मौजूद हैं देखें।