Hot Posts

6/recent/ticker-posts

tg news : कटघोरा थाना परिसर में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना.

कटघोरा थाना परिसर में विधि-विधान से हुई शस्त्र पूजा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना.

कोरबा/कटघोरा, 20 अक्टूबर 2026: विजयादशमी (दशहरा) का पर्व कटघोरा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कटघोरा थाना परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसमें कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी राजेश तिवारी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा के दौरान पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। एसडीओपी एवं थाना प्रभारी ने हवन में आहुतियां अर्पित कीं और आरती उतारकर क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा के अनुरूप थाना परिसर में पुलिस के छोटे-बड़े सभी हथियारों को साफ कर पूजा स्थल पर सुसज्जित किया गया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने शस्त्रों पर तिलक लगाया, कलावा बांधा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस के शासकीय वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया। वाहनों को फूलों से सजाया गया, स्वास्तिक बनाया गया और आरती उतारी गई।

पुलिसकर्मियों और नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर एसडीओपी विजय सिंह राजपूत एवं थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने सभी पुलिसकर्मियों और नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के शस्त्रों एवं वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। दशहरा पर्व हमें कर्तव्य, अनुशासन और समाज की सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश देता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement