Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ktg news : गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, कटघोरा पुलिस ने दो संचालकों पर की कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई.

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, कटघोरा पुलिस ने दो संचालकों पर की कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई.

कोरबा/कटघोरा, 25 सितंबर। गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना दो संचालकों को भारी पड़ गया। कटघोरा पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन कर तेज ध्वनि में डीजे बजाने के मामले में दो संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों के पास से हाई वॉट के बेस, बुफर एवं लाइनर सहित डीजे में प्रयुक्त वाहन को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में त्योहारी सीजन के दौरान शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की जद में राहुल कुमार पिता रामलाल निर्मलकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी रतिजा, थाना दीपका तथा सूरज कुमार चौहान पिता तरसूराम चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिसनपुर, थाना कटघोरा, जिला कोरबा आए हैं। पुलिस ने दोनों संचालकों के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए डीजे उपकरण और संबंधित वाहन जब्त किए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन सहित अन्य आयोजनों के दौरान शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए ही डीजे बजाएं। तेज आवाज में डीजे बजाने या नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से त्योहारी आयोजनों में ध्वनि नियंत्रण संबंधी नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है।





Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement