छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज शाम हसदेव बांगो बांध में तिरंगे थीम की RGB लेजर लाइट प्रदर्शनी से जगमगाएगा डेम
बांगोबांध :- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शाम से जीवन दायिनी कहे जाने वाली हसदेव बांगो बांध की जलधारा और आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठेगा। जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित RGB लेजर लाइट प्रदर्शनी तिरंगे थीम पर आधारित रहेगी जिसने देखते ही देखते चारों ओर देशभक्ति और उत्सव का रंग बिखरेगा, स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दूर से पर्यटक और दर्शक इस नजारे को देखने के लिए बांध स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले हैं।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार रजत जयंती वर्ष होने के कारण इसका आयोजन और भी भव्य रूप में किया गया है। विभाग का उद्देश्य है कि इस प्रकार के आयोजन से लोगों में राज्य के प्रति गर्व और एकता की भावना को और मजबूती मिले।
देखें मनमोहक वीडियो

0 Comments