Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा में खंड स्तरीय “राम नाम लेखन महायज्ञ” बैठक सम्पन्न, 3 अरब 33 करोड़ “राम नाम लेखन” का लिया गया संकल्प, दो कारसेवकों का हुआ सम्मान

पोड़ी उपरोड़ा में खंड स्तरीय “राम नाम लेखन महायज्ञ” बैठक सम्पन्न, 3 अरब 33 करोड़ “राम नाम लेखन” का लिया गया संकल्प, दो कारसेवकों का हुआ सम्मान

पोड़ी उपरोड़ा :- विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा में राम नाम लेखन महायज्ञ समिति की खंड स्तरीय प्रथम विशाल बैठक भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में कुल 78 रामभक्तों की उपस्थिति रही। बैठक की भूमिका एवं विषय पर प्रकाश डॉ. राजीव गुप्ता, राम सिंह (जिला अध्यक्ष, राम नाम लेखन महायज्ञ समिति), संदीप जायसवाल (खंड कार्यवाह, पोड़ी उपरोड़ा) तथा बीरेंद्र मरकाम (जिला सह-संयोजक) ने डाला।

बैठक में जिला अध्यक्ष राम सिंह द्वारा विकासखण्ड अध्यक्ष श्री किताब सिंह टेकाम एवं संयोजक प्रहलाद बिंझवार के नाम की घोषणा की गई, जिसका उपस्थित रामभक्तों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि, राम नाम लेखन महायज्ञ की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता और संगठनात्मक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव गुप्ता ने महायज्ञ की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए जानकारी दी कि 18 दिसंबर (गुरु घासीदास जयंती) से राम नाम लेखन का शुभारंभ होगा। 1 से 17 दिसंबर तक घर-घर जाकर रामभक्तों को पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी, 18 से 24 दिसंबर तक लेखन, प्रभात फेरी एवं संकीर्तन कार्यक्रम होंगे,

25-26 दिसंबर को सामूहिक “राम खिचड़ी प्रसाद” वितरण तथा धार्मिक आयोजन रखे जाएंगे।

28 दिसंबर को सभी पुस्तिकाएं मंडल केंद्रों से एकत्र कर कोरबा पहुंचाई जाएंगी, तत्पश्चात अयोध्या के श्रीराम मंदिर भेजी जाएंगी।

इस अवसर पर राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले दो कारसेवकों — किताब सिंह टेकाम और रामेश्वर सिंह कंवर (अमलीभवना निवासी) — का समिति द्वारा आत्मीय सम्मान किया गया। इन कारसेवकों ने 1990 के गोलीकांड एवं 1992 के बाबरी ढांचा प्रकरण के दौर में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष द्वारा विकासखण्ड स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा “तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन” का लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित रामभक्तों ने संकल्प लिया “कोई घर न छूटे, कोई रामभक्त लेखन से न छूटे।”

नवगठित समिति इस प्रकार है —

अध्यक्ष: किताब सिंह टेकाम (अमली भवना)

संयोजक: प्रहलाद बिंझवार (रोदे)

सह-संयोजक: रामेश्वर कंवर, शिवदास, मनोज डिक्सेना, वेद प्रताप, गोपाल कश्यप, जगरनाथ

कोषाध्यक्ष: शंभूसरन सिंह (बिंझरा)

प्रचार प्रमुख: ईश्वर बिंझवार, सूरज जायसवाल, ठंडी लाल, देवेंद्र पाण्डेय, राय सिंह, संतोष कंवर, श्यामलाल सिदार, संतोष दास

महिला प्रचार प्रमुख: प्रमिला बिंझवार, सुहानी तंवर, सीता अग्रवाल, ललिता निर्मलकर, चंद्रवती, अरुणा तंवर, संतोषी कंवर, चमेली कंवर, शांति पांडे, सीमा पांडे

सदस्य: संध्या पाठक, वैशाली जोशी, अनीता कंवर, सुखमनिया महंत, ममता ज्योति, ललिता सोनवानी, ज्योत्स्ना पुष्कर, विद्या रानी कंवर, लता शुक्ला, उमा कंवर

मार्गदर्शक सहयोगी मंडल: दीपक अग्रवाल, लोकेश साहू, नरेश पटेल, प्रकाश राजपूत, रामकुमार यादव, प्रताप मरावी, नानक राजपूत, सोनू पाण्डेय, सोहन कोराम, नकुल नायक

_________________________________________


News :- पंडो बिरहोर परिवार पर प्रकाश या अंधीयारी 👇🏻👇🏻



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement