पीएम श्री सेजेस पोंडी उपरोड़ा में बाल दिवस पर एफ.एल.एन. व फूड फेयर का उत्साहपूर्ण आयोजन
पोंडी उपरोड़ा:- बाल दिवस के अवसर पर 14 नवम्बर 2025 को पीएम श्री सेजेस पोंडी उपरोड़ा में एफ.एल.एन. (Foundational Literacy & Numeracy) फेयर एवं फूड फेयर का भव्य और सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आनंदमय अधिगम, रचनात्मकता और अनुभवात्मक सीख को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य आर. के. सिंह द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा के साथ किया गया। इसके पश्चात प्राचार्य श्री सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बाल दिवस के महत्व तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।उद्घाटन के बाद प्राचार्य ने स्टाफ सदस्यों के साथ एफ.एल.एन. फेयर और फूड फेयर के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक गतिविधियों, मॉडल्स और ज्ञानवर्धक सामग्री के साथ-साथ स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजनों को सभी ने खूब सराहा। प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।पूरे उत्साह और उमंग के साथ विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लेकर “मज़े के साथ सीख” की अवधारणा को साकार किया। विभिन्न खेल, क्विज़, मॉडल निर्माण और संख्यात्मक-भाषाई कौशल आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने रोचक तरीके से सीखने का अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक प्रभारी और सभी विभागाध्यक्षों के विशेष योगदान को रेखांकित करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने धन्यवाद व्यक्त किया।बाल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, आनंददायी और यादगार साबित हुआ।

0 Comments