Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा में बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुलिस की सख्ती, जिलेभर में चलाया जा रहा विशेष अभियान, एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हर थाना क्षेत्र में एक्शन, बांगो थाना में भी की गई कार्यवाही

कोरबा में बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुलिस की सख्ती, जिलेभर में चलाया जा रहा विशेष अभियान, एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर हर थाना क्षेत्र में एक्शन, बांगो थाना में भी की गई कार्यवाही

कोरबा/ बागों :- जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर व पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में इन दिनों पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें सड़कों पर उतरकर ऐसे वाहनों को रोक रही हैं जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और दुर्घटनाओं के मामलों में पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। एसपी तिवारी ने बताया कि अकसर अपराधी या असामाजिक तत्व बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग कर वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में ऐसे वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे जांच प्रभावित होती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में बांगो थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सड़क पर चल रहे वाहनों की सघन जांच की गई और जिन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थी, उन्हें रोका गया। मौके पर चालान काटे गए और वाहन मालिकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई केवल बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर केंद्रित है। नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने वाहनों पर स्पष्ट नंबर प्लेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाए। भविष्य में भी ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी जो वाहन नियमों की अनदेखी करेंगे। पुलिस का संदेश है कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना सिर्फ गैरकानूनी नहीं बल्कि दुर्घटनाओं के बाद जांच में बड़ी बाधा बनता है। सभी नागरिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों बनी रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement