Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बिंझरा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ माह पहले बेटे ने भी की थी आत्महत्या

बिंझरा में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ माह पहले बेटे ने भी की थी आत्महत्या

कटघोरा थाना के बिंझरा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 40 वर्षीय महिला दिल मति बाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, महिला का मायका बिनझरा में है और बड़े बाका में निवास करती थी। जिस स्थान पर महिला ने फांसी लगाई, वहीं उसके दादा-दादी का मरघट भी स्थित है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले मृतिका दिल मति बाई के बेटे ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस घटना से महिला मानसिक रूप से काफी दुखी बताई जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर कटघोरा थाना से एएसआई नीलम केरकेट्टा व टीम मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी प्रकार के विवाद या प्रताड़ना जैसी बात सामने नहीं आई है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि बेटे की मौत के सदमे में महिला ने यह कदम उठाया होगा फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement