राम नाम लेखन महायज्ञ समिति की प्रथम विशाल बैठक सम्पन्न, कोरबा में तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन का लिया गया संकल्प
कोरबा:- राम नाम लेखन महायज्ञ समिति जिला कोरबा की प्रथम विशाल बैठक रविवार, 26 अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी में आयोजित की गई। बैठक में कुल 368 राम भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत बालको के राम भक्तों की संगीत टोली द्वारा किए गए मधुर भजनों से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम में श्री मेदनी मिश्रा के आनंददायी राम नाम ध्यान ने श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। श्री योगेश जैन ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की, तत्पश्चात डॉ. विशाल उपाध्याय ने समिति के अध्यक्ष श्री रामसिंह अग्रवाल एवं संयोजक श्री योगेश जैन के नाम की घोषणा की, जिसे उपस्थित राम भक्तों ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया।
माननीय नगर संघचालक एवं श्री रामजन्म भूमि निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष श्री अशोक तिवारी ने अपने उद्बोधन में राम नाम लेखन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सह विभाग संघचालक श्री किशोर बुटोलिया ने महायज्ञ की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में यह तय किया गया कि नवंबर माह में गृह सम्पर्क के दौरान अक्षत के साथ राम नाम लेखन महायज्ञ का निमंत्रण दिया जाएगा।
1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक राम नाम लेखन पुस्तिकाएँ भक्तों को वितरित की जाएँगी। 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती से लेखन का शुभारंभ होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बस्ती और ग्रामों में प्रभात फेरी एवं संध्या संकीर्तन आयोजित किए जाएंगे। 25 दिसंबर को सभी पुस्तिकाएँ एकत्र कर धार्मिक आयोजन एवं राम खिचड़ी प्रसाद वितरण होगा। 26 दिसंबर को ग्राम स्तर पर पुस्तिकाएँ मंडल केंद्रों में एकत्रित की जाएँगी, तथा 28 दिसंबर को समस्त मंडलों एवं नगर से एकत्र पुस्तिकाएँ कोरबा लाई जाएँगी। बैठक के अंत में समिति के सचिव श्री योगेश जैन ने कोरबा उपनगरों के संयोजकों तथा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जहाँ मार्गदर्शक मंडल में संत रघुनाथ जी (छुरी), साध्वी गुरु मां (केंदई), श्री सत्येन्द्र नाथ दुबे, श्री किशोर बुटोलिया, डॉ. विशाल उपाध्याय, श्री अशोक तिवारी।
जिला अध्यक्ष: श्री रामसिंह अग्रवाल, जिला संयोजक: श्री योगेश जैन, सह संयोजक: श्री देवेन्द्र द्विवेदी, श्री टेकचंद अग्रवाल, श्री अजय कंवर, श्री किताब सिंह, श्री विरेन्द्र मरकाम, प्रचार प्रमुख: श्री आशीष गोयल, कोषाध्यक्ष: श्री के.एम. बाबु
उपनगर प्रमुखों में घासीदास – श्री राकेश मिश्रा,भगतसिंह – श्री हरिकेत गुप्ता, शिवाजी – श्री रमेश शर्मा, केशव – श्री रमेश कश्यप, विवेकानंद – श्री डी. वेंकट राव नियुक्त किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की टीम और विकासखंड की इकाइयाँ शीघ्र गठित की जाएंगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 10 परिवारों से संपर्क कर इस ऐतिहासिक कार्य में सहभागिता हेतु प्रेरित किया जाएगा। समिति ने संकल्प लिया कि कोरबा जिला तीन अरब तैंतीस करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ में उल्लेखनीय योगदान देगा। कुल 3 लाख पत्रिकाओं के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा। प्रति पत्रिका 5 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
नारा दिया गया: कोई घर न छूटे, कोई राम भक्त लेखन से न छूटे। समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के नाम से 500, 1000 या 5000 पत्रिकाएँ लेकर इस ऐतिहासिक संकल्प में सहभागी बनें और पुण्य के भागी बनें।

0 Comments