पत्थलगांव / उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर मुख्य रूप से शहर के छठ तालाब पूरन तालाब, झरिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य तालाबों,पोखरों, जलाशयों, पर छठव्रती छठ महोत्सव के तीसरे दिन अस्ताचलगामी और अंतिम दिन उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा मंत्रोचारण कर परबेतीन ने पारण किया छठ घाट में आये सभी भक्तो को ठेकुआ, चावल का कचवनिया, चने, केला, सेव ,
आदि फल का प्रसाद दिया गया मुख्य रूप से इस पर्व पर प्रसाद के लिए गेहू के पीसे आटे से बनाये गए ठेकुआ का प्रसाद होता है जिसे बॉस के दौरा सूप में रख कर पूजा किया जाता है सुख,शान्ति एवं समृद्धि व संतान प्राप्ति के लिए छठ मईया का छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखने वाले व्रतधारियों ने उगते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी छठ घाट पहुच कर भगवान भास्कर अर्घ्य दिया उन्होंने पिछले वर्ष तालाब में छठ घाट बनाने की घोषणा की थी जिसका आज सभी के समक्ष 40 लाख रुपये से घाट बनाने के लिए भूमिपूजन किया उन्होंने कहा कि मैंने जो वादा किया था वो पूरा किया है। अब छठ पूजा करने पक्का सीमेंट का घाट बन जायेगा जिससे पूजा करने में आसानी होगी पूजा करने ज्यादा जगह रहेगा क्योंकि लगातार भक्तो को संख्या बढ़ रही है।
इस चार दिवसीय पर्व के अंतिम दिन मंगलवार की भोर से ही छठ घाट पुरन तालाब में भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी आस पास के गाँव के लोग इस महापर्व को देखने के लिए आये हुए थे जिसमे बच्चे महिलाएं से लेकर पुरुष सभी शामिल थे सुबह सुबह भोर से ही लोगो की काफी भीड़ इस पूजा को देखने उमड़ पड़ी थी सुबह आने वाले काफी भक्तो ने अपने एवं अपने परिवार के बेहतरी के लिए भगवान भास्कर से प्राथना किया
सूर्य की उपासना सूर्य ऊर्जा और जीवन शक्ति के देवता माने जाते हैं और छठ के दौरान इनकी पूजा उन्नति, बेहतरी और कस्ट निवारण के लिए किया जाता है गौरतलब है कि चार दिनों तक चलने वाला छठ पर्व सूर्य भगवान जी का पूजा है उन्ही से सभी पूजा करने वाले और आये सभी भक्त अपने लिए सुख समृद्धि के लिए आशिर्वाद मांगते है शहर के घाटो को मनमोहक गेट बना कर लाईटिंग व फूलों से सजाया गया था घाटों पर दीवाली जैसा माहौल नजर आ रहा था लोग जमकर आतिशबाजी कर रहे थे पत्थलगांव भोजपुरी समाज के द्वारा छठ पूजा के लिए बनवाए गए सजाए गए तालाबों, घाटों पर छठ व्रतधारियों ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी व्रतधारियों का सबसे बड़ा जमावड़ा लगभग 3 से 4 हजार लोगों ने इस पावन ब्रत को देखने के लिए पूरन तालाब स्थित छठ घाट पर आए हुवे थे।
भोजपुरी समाज के संरक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि भोजपुरी समाज के सभी लोगो ने अथक मेहनत कर छठ घाट को सजाया था। पहले दिन से नगरपालिका का बाइक रैली सहित पहले अर्घ्यं एवं से लेकर छठ पूजा के समापन तक पुलिस प्रशासन का काफी अच्छा सहयोग मिला
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने कहा कि छठ पूजा में भोजपुरी समाज ने मिलकर कार्य किया जिससे छठ घाट को बनाने में सजाने में आसानी हो सका खास कर भोजपुरी समाज के युवाओं न खूब मेहनत किया।
वरिष्ट अधिवक्ता मोहनयादव ने कहा भगवान भास्कर की पूजा देखने लायक थी जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे भोजपुरी समाज ने छठ घाट बहुत बेहतर ढंग से सजाया था जो देखते बन रहा था
पत्थलगांव भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, संरक्षक मनोज तिवारी , बच्चन दुब्बे, अशोक श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता,सतीश मिश्रा, अमर महतो, प्रदीप गुप्ता, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता, संजय तिवारी, नीरज गुप्ता, कृष्ना सिंह, प्रमोद साहू, सुनील गुप्ता, राजिव साहू, रामानंद सिंह, बंटी सिंह, पवन गुप्ता, लक्की गुप्ता, रोशन साहू, राजेश साहू, ओम गुप्ता, विकास, सोनू रजक, सहित भोजपुरी समाज एवं अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


0 Comments