Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा में सड़क हादसा, चोटिया निवासी युवक कि मौत।

पोड़ी उपरोड़ा में सड़क हादसा, चोटिया निवासी युवक कि मौत। 


पोड़ी उपरोड़ा : - 17 सितम्बर की शाम लगभग 7:30 बजे बिजली ऑफिस के पास सड़क हादसे में चोटिया निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मी गंधर्व पिता राम कुमार गंधर्व निवासी चोटिया बस स्टैंड के पास, के रूप में हुई है। दरसल लक्ष्मी कीसी कार्य के लिए बाइक से बांगो गया हूआ था वापसी अपने घर चोटिया लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कैसे हुआ किसी वाहन की टक्कर से या स्वयं गिरने से इसकी स्पष्ट जानकारी प्राथमिक तौर पर सामने नहीं आई है। हालांकि युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 की मदद से घायल को पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement