Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोंडी उपरोड़ा : बीआरसी गुलाब दास महंत पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची टीम, सीएसी ने जताया कड़ा विरोध

पोंडी उपरोड़ा : बीआरसी गुलाब दास महंत पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची टीम, सीएसी ने जताया कड़ा विरोध

पोंडी ब्लॉक के बीआरसी गुलाब दास महंत पर लगे गंभीर आरोपों की जांच आज सेजस पोंडी उपरोड़ा में की गई। इस जांच के लिए गठित संयुक्त टीम में करतला बीईओ श्री संदीप पांडेय तथा कटघोरा बीईओ श्री अभिमन्यु टेकाम शामिल रहे। जांच प्रक्रिया के दौरान पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के कुल 68 सीएसी में से 58 सीएसी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी सीएसी ने बीआरसी महंत के कार्य और व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की। जांच अधिकारियों के समक्ष उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरसी अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा ब्लॉक के अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों में अस्थिरता फैला दी गई है।

सीएसी ने कहा कि बिना उनके तालमेल और सहयोग के ब्लॉक के शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरसी द्वारा निरीक्षण और अवलोकन कार्य दुर्भावना और बदले की भावना से किए जा रहे हैं, जिससे शिक्षकों और सीएसी का मनोबल गिरा है। सभी उपस्थित सीएसी ने एक स्वर में जांच टीम से आग्रह किया कि दिए गए साक्ष्यों और बयानों को गंभीरता से दर्ज कर उच्च कार्यालय को भेजा जाए और दोषी पाए जाने पर बीआरसी गुलाब दास महंत के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की जाए।

जांच टीम ने सभी पक्षों की बातों और साक्ष्यों को संकलित कर लिया है। अब रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय होगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement