तानाखार में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत श्रमदान व वृक्षारोपण: जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन, जिला पंचायत सीईओ, जनपद अध्यक्ष समेत जनपद अधिकारी जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।
पोड़ी उपरोड़ा :- जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम तानाखार में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के अमृत सरोवर तालाब परिसर में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती माधुरी देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, श्री दिनेश कुमार नाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा, श्री विमल धीरही, जिला समन्वयक (SBMG) जिला पंचायत कोरबा तथा श्री जय प्रकाश डड़सेना, सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में माननीय श्री विजय दुबे, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच श्रीमती तीज बाई शाखा राम, श्री गुप्ता (SDO Res पोड़ी उपरोड़ा), श्री दिलीप मेहता (कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा), श्री जीवन लाल यादव (BC, SBMG), उपसरपंच श्री भुनेश्वर बिंझवार, तकनीकी सहायक श्री तरुण शर्मा, सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, पंच-प्रतिनिधिगण, महिला समूह की दीदियाँ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
इस दौरान डॉ. पवन सिंह ने संबोधन में कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। गाँव की स्वच्छता ही गाँव के विकास का आधार है। उन्होंने सामूहिक श्रमदान की सराहना की और सभी ग्रामीणों से इस अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया। अध्यक्ष माधुरी देवी सिंह ने कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा तानाखार आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण बनेगा। वहीं सीईओ दिनेश नाग ने ग्रामीणों को अमृत सरोवर तालाब को संरक्षित करने और वृक्षों की देखरेख करने की जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण ने मिलकर श्रमदान किया और तालाब परिसर में पौधे रोपे। ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में ग्राम पंचायत की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया और सामूहिक रूप से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई।


0 Comments