रायगढ़, 31 जुलाई दिन गुरुवार को डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल जिला रायगढ़ के नेतृत्व में किरोड़ीमल नगर के डेम से जल लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भाई वरुण सिंह के नेतृत्व में आजाद चौक, ढिमरा पुर चौक होते हुए कोशमनारा बाबा धाम मैं भोलेनाथ को जल अर्पण किया गया। कोतरा रोड पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के हजारों कार्यकर्ता डी जे की धुन पर नाचते हुए और बम बम भोले के जय घोष के साथ इस भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल होकर और भोले शंकर को जल अर्पण कर पुण्य के भागी बने ।
ज्ञात हो कि इस कावड़ यात्रा की सारी व्यवस्था जिला अध्यक्ष श्री वरुण सिंह के सौजन्य से की गई थी।
इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष श्री बसंत गिरी एवं मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

0 Comments