Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी

जशपुर   ➡️ गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में सतत् रूप से निरंतर जारी है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 29.07.25 को। लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम चराईडांड, डुमरटोली के जंगल से 07 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है। 


     ➡️ मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.07.25 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति गौ वंशों को चराईडांड, डूमरटोली के जंगल के रास्ते झारखंड की ओर ले जा रहे हैं,जिस पर मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशा निर्देश पर , थाना लोदाम पुलिस के द्वारा, मुखबिर के बताए स्थान थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम चराईडांड, डूमरटोली के जंगल में जाकर देखा तो पाया कि कुछ व्यक्ति सात नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए हांक कर ले जा रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए, पुलिस के द्वारा आरोपी तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा मौके से सभी 07 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व साथ ही पशु चिकित्सक से गौ वंशों का उपचार भी कराया गया है।

      ➡️ पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

      ➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे , उप निरीक्षक संजीव कुमार कायता, आरक्षक हेमंत कुजूर, सुभाष पैंकरा व जशवंत मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    *➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत लोदाम क्षेत्र से पुलिस ने 07 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है, फरार तस्करों की पता साजी जारी है।, गौ वंशों तस्करी पर लगाम लगाने, पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया है।पशु तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा।*

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement