Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बरौद्खार - मानिकपुर प्रधानमंत्री सड़क पर बना पुल का कनारा ढहा, आवा जाहि मुश्किल।

बरौद्खार - मानिकपुर प्रधानमंत्री सड़क पर बना पुल का कनारा ढहा, आवा जाहि मुश्किल। 

पोड़ी उपरोड़ा / मानिकपुर :- पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम बरौद्खार से ग्राम मानिकपुर को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनाए गए पुल का आधा हिस्सा बीते गुरुवार की रात हुई भारी बारिश के चलते अचानक ढह गया। यह मार्ग NH 130 (नेशनल हाईवे 130) से जुड़ता है और आसपास के कई गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल का आधा हिस्सा टूटने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बाधित होने की स्थिति में आ गई है और क्षेत्र में चिंता का माहौल है। दरसल यह पुल कुछ वर्ष पूर्व ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बना था। पुल का किनारा इस प्रकार ढह जाना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सवाल यह उठता है कि इस हादसे का जिम्मेदार कौन है? क्या शासन-प्रशासन की निगरानी में लापरवाही हुई? क्या निर्माण एजेंसी और ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया? या फिर ग्राम पंचायत ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया? ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी पुल पर दरार, सड़कों पर गड्ढे और जलनिकासी की समस्या की शिकायत थी, थोड़ी-बहुत बारिश से सड़कों पर जलभराव हो जाता है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य तत्काल शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा बहाल हो सके। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल का निरीक्षण करें और जल्द ही तकनीकी जांच कर समाधान करें | अब देखना यह होगा कि प्रसासन इस हादसे को कितनी गंभीरता से लेती है। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement