Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हाथी नुकसान के एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुँची पटवारी, किसानों ने जताई नाराज़गी, नुकसान के निशान मिट रहे हैं

हाथी नुकसान के एक सप्ताह बाद भी नहीं पहुँची पटवारी, किसानों ने जताई नाराज़गी, नुकसान के निशान मिट रहे हैं 

पोड़ी उपरोड़ा/ सलिहा भाठा :- हाथियों से हो रहे नुकसान को लेकर किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी लापरवाह बने हुए हैं। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलिहा भाठा क्षेत्र में दिनांक 20 जुलाई 2025 को हाथियों के झुंड ने किसानों की खेतों में खड़ी फसल और 4 मवेशियों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन घटना के आठ दिन बाद भी हल्का पटवारी मौके पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। पटवारी धनश्री सिदार हैं जो सलिहा भाठा व मानिकपुर हल्का क्षेत्र मे कार्यरत हैं। 

पीड़ित किसान लगातार पटवारी महोदया से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ यही जवाब मिलता है कि मौके पर जाकर पंचनामा किया जाएगा पर कब। इसका कोई जवाब नहीं। जबकि वन विभाग द्वारा अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, मगर राजस्व विभाग की ओर से अब तक मौका निरीक्षण नहीं हुआ, जिससे पंचनामा रिपोर्ट अधूरी है और मुआवजा प्रकरण लंबित बना हुआ है। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण हाथियों के पैरों के निशान और नुकसान के अन्य प्रमाण मिटते जा रहे हैं। कई किसानों ने खेतों में रोपाई भी कर दी है, जिससे पहले हुए नुकसान की पहचान अब मुश्किल हो गई है।

मामले मे पटवारी धनश्री सिदार से बात की गई जहाँ उनका कहना है की किसानो के द्वारा विलम्ब से सुचना मुझे दी गई वही पटवारी ने किसानो को कहा को सोमवार को स्थल निरिक्षण किया जायेगा, उसी दिन पूरी प्रक्रिया की जाएगी। 

सलिहाभाठा किसान वीरेंद्र मरकाम ने बताया कि अगर समय पर निरीक्षण नहीं हुआ तो नुकसान के सबूत मिट जाएंगे, फिर पंचनामा किस आधार पर बनेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जो तस्वीरें और सबूत किसानों ने समय रहते जुटाए हैं, उन्हें ही पंचनामा और मुआवजा प्रकरण में आधार बनाया जाए। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement