ग्राम पंचायत खोडरी में बड़ा हादसा ,,कुंआ धसकने से एक ही परिवार के तीन लोगो की दर्दनाक मौत..!
ग्राम पंचायत खोडरी से बड़ी खबर सामने आई है,जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की कुंआ धसकने से दर्दनाक मौत हो गई है।घटना विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा चौकी जटगा के अंतर्गत ग्राम बनवार की है।मोके पर जटगा चौकी व कटघोरा पुलिस टीम तथा रेस्क्यू टीम (बचाव दल) मौजूद हैं।
घटना में एक ही परिवार के छेदूराम श्रीवास पिता अलख राम श्रीवास उम्र 65 वर्ष,कंचन बाई श्रीवास पति छेदू राम श्रीवास उम्र 53 वर्ष व गोविंद श्रीवास पिता छेदू राम उम्र 30 वर्ष साकिन बनवार चौकी जटगा के रहने वाले हैं।अचानक कुंआ धसक गया और तीनों की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुआ कैसे धसी वजह क्या थी इसकी विस्तृत जानकारी कुछ ही छड़ मे स्पष्ट होगी।

0 Comments