Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जली हुई हालत में मिली बांगो पंचायत सचिव की लाश, हत्या की आशंका – लव एंगल की भी जांच

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जली हुई हालत में मिली बांगो पंचायत सचिव की लाश, हत्या की आशंका – लव एंगल की भी जांच

कोरबा:- हाउसिंग बोर्ड गोकुल नगर कोरबा में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कमरे में युवती की जली हुई लाश बरामद की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सुसमा कुसरो (पंचायत सचिव, बांगो पंचायत) के रूप में की। मृतका पिछले दो वर्षों से बांगो ग्राम पंचायत में सचिव के रूप में कार्यरत थी और गोकुल नगर में ही निवास करती थी।

स्थानीय लोगों और सहकर्मियों के अनुसार, सुसमा कुसरो अपने सहज और सरल व्यवहार के लिए जानी जाती थी। ऐसे में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

हत्या की आशंका और लव एंगल की जांच

प्राथमिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुसमा एक युवक के साथ लंबे समय से रिश्ते में थी, और दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। जांच अधिकारी इस पूरे प्रकरण को लव अफेयर एंगल से भी खंगाल रहे हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह हत्या, आत्महत्या या हादसा, तीनों पहलुओं से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement